ANKO KA JADU
86 pages
Hindi

Vous pourrez modifier la taille du texte de cet ouvrage

Découvre YouScribe en t'inscrivant gratuitement

Je m'inscris

ANKO KA JADU , livre ebook

-

Découvre YouScribe en t'inscrivant gratuitement

Je m'inscris
Obtenez un accès à la bibliothèque pour le consulter en ligne
En savoir plus
86 pages
Hindi

Vous pourrez modifier la taille du texte de cet ouvrage

Obtenez un accès à la bibliothèque pour le consulter en ligne
En savoir plus

Description

The book highlights some of the astonishing features of numbers, such as how to make a magic box, guessing the number in a friend’s mind, telling the year printed on a coin etc. The book is not only fun and informative, but also awe-inspiring. It is a priceless treasure of your knowledge and entertainment.


Sujets

Informations

Publié par
Date de parution 01 juillet 2011
Nombre de lectures 0
EAN13 9789352150168
Langue Hindi
Poids de l'ouvrage 1 Mo

Informations légales : prix de location à la page 0,0500€. Cette information est donnée uniquement à titre indicatif conformément à la législation en vigueur.

Extrait

लेखक
अमित गर्ग
 
 
 



प्रकाशक

F-2/16, अंसारी रोड, दरियागंज, नयी दिल्ली-110002 23240026, 23240027 • फैक्स: 011-23240028 E-mail: info@vspublishers.com • Website: www.vspublishers.com
क्षेत्रीय कार्यालय : हैदराबाद
5-1-707/1, ब्रिज भवन (सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया लेन के पास)
बैंक स्ट्रीट, कोटि, हैदराबाद-500015
040-24737290
E-mail: vspublishershyd@gmail.com
शाखा : मुम्बई
जयवंत इंडस्ट्रियल इस्टेट, 1st फ्लोर, 108-तारदेव रोड
अपोजिट सोबो सेन्ट्रल मुम्बई 400034
022-23510736
E-mail: vspublishersmum@gmail.com
फ़ॉलो करें:
© कॉपीराइट: वी एण्ड एस पब्लिशर्स ISBN 978-93-814485-6-4
डिस्क्लिमर
इस पुस्तक में सटीक समय पर जानकारी उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया गया है। पुस्तक में संभावित त्रुटियों के लिए लेखक और प्रकाशक किसी भी प्रकार से जिम्मेदार नहीं होंगे। पुस्तक में प्रदान की गई पाठ्य सामग्रियों की व्यापकता या संपूर्णता के लिए लेखक या प्रकाशक किसी प्रकार की वारंटी नहीं देते हैं।
पुस्तक में प्रदान की गई सभी सामग्रियों को व्यावसायिक मार्गदर्शन के तहत सरल बनाया गया है। किसी भी प्रकार के उदाहरण या अतिरिक्त जानकारी के स्रोतों के रूप में किसी संगठन या वेबसाइट के उल्लेखों का लेखक प्रकाशक समर्थन नहीं करता है। यह भी संभव है कि पुस्तक के प्रकाशन के दौरान उद्धत वेबसाइट हटा दी गई हो।
इस पुस्तक में उल्लीखित विशेषज्ञ की राय का उपयोग करने का परिणाम लेखक और प्रकाशक के नियंत्रण से हटाकर पाठक की परिस्थितियों और कारकों पर पूरी तरह निर्भर करेगा।
पुस्तक में दिए गए विचारों को आजमाने से पूर्व किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना आवश्यक है। पाठक पुस्तक को पढ़ने से उत्पन्न कारकों के लिए पाठक स्वयं पूर्ण रूप से जिम्मेदार समझा जाएगा।
मुद्रक: परम ऑफसेटर्स, ओखला, नयी दिल्ली-110020


विषय –सूची
1. संख्याओं से मनोरंजन
2. संख्याओं का जादू
3. अंकों के अदभुत रूप
4. गणित की विचित्र क्रियाएं
5. आकृतियों के खेल
6. बिंदुओं के खेल
7. माचिस की तीलियों के खेल
8. जादुई वर्ग
9. चित्रों में संख्या भरना
10. अपने निर्णय का परीक्षण
11. संख्याओं की आश्चर्यजनक कहानियां
12. कुछ दिलचस्प उलझनें
13. गणित के कुछ और मनोरंजन
14. उतर



1. कैलेंडर की तीन संख्याओं के वर्ग का योग
अपने किसी मित्र को कैलेंडर में से कोई तीन लगातार दिनांक चुनने के लिए कहें। उसे किसी कॉलम में सबसे छोटी संख्या से आरंभ करने के लिए कहें। इस प्रकार बने तीन संख्याओं के वर्ग के 9 अंकों का योग आप बता सकते हैं (चित्र 1.1)। कैसे? अपने मित्र से पूछें कि उसने सबसे छोटी संख्या कौन-सी चुनी है। इस संख्या में 8 जोड़कर 9 से गुणा करें। यही परिणाम वांछित योग होगा। उदाहरण के लिए माना कि सबसे छोटी संख्या 6 है। 6+8=14,14×9=126। इसी प्रकार कोई भी वर्ग बनाकर योग निकाला जा सकता है।

चित्र 1.1
2. उम्र बताने वाली तालिका
अगले पृष्ठ पर दी गई तालिका की मदद से आप किसी भी व्यक्ति की उम्र पता लगा सकते हैं। आपको उस व्यक्ति से सिर्फ यह पूछना है कि कौन-कौन-से कॅालम में उसकी उम्र दी गई है। अब उन कॉलमों में सबसे ऊपर दी गई संख्याएं जोड़ लें। जोड़ से प्राप्त संख्या ही उस व्यक्ति की उम्र है।
उदाहरण के लिए माना कि आपके एक मित्र की आयु 23 वर्ष है। यह संख्या पहले, दूसरे, तीसरे और पांचवें कॉलम में है। इन कॅालमों में सबसे उपर की संख्याएं 1, 2,4 और 16 है, जिनका योग 23 आता है।

3. किसी के भाई-बहनों को संख्या ज्ञात करना, यदि उसके माता-पिता जीवित हों
यहां किसी के भाई-बहनों की संख्या पता लगाने का एक बहुत आसान तरीका दिया जा रहा है।
चरण-1 अभिभावकों की संख्या जोडें (यह 2 होगी)।
चरण-2 भाइयों की संख्या छोड़कर 2 से गुणा करें और गुणनफल में 1 जोड़ें।
चरण-3 अब चरण-2 के उत्तर को 5 से गुणा करें और इसमें बहनों की संख्या जोड़ें।
चरण-4 चरण-3 के उत्तर में से 25 घटाने पर आपको अपने प्रश्न का उत्तर मिल जाएगा।
चरण-5 चरण-4 के उत्तर का इकाई वाला अंक बहनों की संख्या और दहाई वाला अंक भाइयों की संख्या है।
इसके आधार पर यह सूत्र लिखा जा सकता है कि
[ (माता और पिता+भाई) × 2 + 1] × 5 + बहनें- 25
उदाहरण:
माना कि राम के 3 भाई और 2 बहनें हैं।
चरण-1 माता-पिता की संख्या= 2
चरण-2 (2 + 3) × 2 + 1= 11
चरण-3 11 × 5 + 2= 57
चरण-4 57-25= 32
चरण-5 इकाई का अंक = 2 बहनें
दहाई का अंक = 3 भाई
4. फोन नंबर से उम्र का ज्ञान
किसी की उम्र बताने के लिए उसे किसी फोन नंबर के आखिरी 4 अंकों को लिखने के लिए कहिए। माना कि चार अंक हैं 8231। अब उसे इन्हीं अंकों का प्रयोग करके कोई नई संख्या लिखने के लिए कहें। माना कि वह लिखता है -2318।
अब बड़ी संख्या में से छोटी संख्या घटा दें। उत्तर आएगा-5913।
सभी अंकों को जोड़ लीजिए यानी 5+9+1+3=18=1+8=9
उत्तर में 16 जोड़िए यानी 9+16=25
अब उस व्यक्ति को इस संख्या में उसके जन्म का बर्ष जोड़ने के लिए कहिए।
1945+25=1970
उससे अंतिम उत्तर पूछिए। इसमें से 25 घटाने पर आप उसके जन्म का बर्ष बता देंगे- 1970-25=1945।
5. किसी को भी उम्र बताकर आश्चर्यचकित करना
जिस व्यक्ति को गणित का थोड़ा-बहुत मूल ज्ञान है वह बड़ी सरलता से इस तरीके द्वारा किसी की भी उम्र बता सकता है।
चरण-1 सबसे पहले उस व्यक्ति को उसकी वर्तमान उम्र में अगले बर्ष की उम्र जोड़ने के लिए कहें।
चरण-2 इस योग को 5 से गुणा करवाएं।
चरण-3 गुणनफल में उसके जन्म वाले वर्ष की इकाई का अंक जोड़ने के लिए कहें।
चरण-4 प्राप्त उत्तर में से 5 घटाने के लिए कहें।
चरण-5 बायीं ओर के दोनों अंक उस व्यक्ति की उम्र दर्शाएंगे।
 
उदाहरण:
माना कि आपके मित्र की उम्र 12 बर्ष है और वह 1980 में पैदा हुआ था।
चरण-1 वर्तमान उम्र + अगले बर्ष की उम्र=25
चरण-2 चरण-1 × 5 यानी 25 × 5=125
चरण-3 चरण-2 + जिस बर्ष में आपका मित्र पैदा हुआ है उसका इकाई वाला अंक यानी 125+0=125
चरण-4 चरण-3 5 =125-5=120
चरण-5 बायीं ओर के दोनों अंक 12 बनाते हैं। यही आपके मित्र की उम्र है।
6. अपने मित्र की जेब में नोटों की संख्या बताना
1. अपने मित्र को नोटों की संख्या सोचने के लिए कहिए।
2. अब उसे वह दुगुना कर ले।
3. उत्तर में 1 जोड़े।
4. इस संख्या को 5 से गुणा करे।
5. इस उत्तर में 5 जोड़ने के लिए कहें।
6. अब इसे 10 से गुणा करने के लिए कहें।
7. उत्तर में से 100 घटाने के लिए कहें।
8. अब आप उससे प्राप्त संख्या पूछें। आप इस संख्या के अंतिम दो अंक छोड़ दें। शेष बची संख्या ही नोटों की संख्या है।
 
उदाहरण:
माना कि आपके मित्र ने नोटों की संख्या लिखी :16
दुगुना करने पर :32
1 जोड़ने पर :33
5 से गुणा करके :165
5 जोड़ कर आया :170
फिर 10 से गुणा करने पर :1700
1700 में से 100 घटाने पर :1600
संख्या 1600 आपके मित्र ने आपको बताई। इसके अंतिम दो अंक छोड़ कर बचा 16, यही नोटों की संख्या है।
7. आयु और जन्म निथियों के आश्चर्य
हम सप्ताह के दिनों, महीनों और वर्षों को अंकों की सहायता से दर्शा सकते हैँ।
सप्ताह के दिन इस प्रकार लिखे जाएंगे-
सोमवार के लिए 1
मंगलवार के लिए 2
बुधवार के लिए 3 आदि।
वर्ष के महीने इस प्रकार लिखे जाएंगे-
जनवरी के लिए 1
फरवरी के लिए 2
मार्च के लिए 3 आदि।
1. अपने मित्र से कहिए कि वह अपने जन्म का दिन, महीना, वर्ष और तिथि के अंकों का प्रयोग करके लिखे।
2. अब उसे इस संख्या को दुगुना करने के लिए कहिए।
3 इसमें 5 जोड़ने के लिए कहिए।
4. योगफल को 50 से गुणा करवाइए।
5. प्राप्त उत्तर में वर्तमान उम्र जोड़ने के लिए कहिए।
6. इसमें से 365 घटाने के लिए कहिए।
7. अब इस संख्या में 115 जोड़ने के लिए कहिए।
इस प्रकार प्राप्त उत्तर एक अनोखापन लिए हुए है, क्योंकि इसका प्रथम अंक उस सप्ताह का दिन, दूसरा अंक महीना और तीसरा अंक वह तारीख दर्शाएगा, जब आपका मित्र पैदा हुआ था। बाकी बची संख्या उसकी वर्तमान आयु है।
उदाहरण :
मान लिया कि आपका मित्र रविवार 6 मई, 1962 को पैदा हुआ था और अब उसकी आयु 30 वर्ष है।
1. इस प्रकार हमारे पास संख्या आई 756 हैं जिसमें ' 7 सप्ताह का दिन, ' 5’ वर्ष का महीना और ‘6’ तारीख दर्शा रहे है।
2. अपने मित्र से यह संख्या दुगुनी करने को कहिए :1512
3. इस उत्तर में 5 जोड़ने दीजिए :1517
4. इस संख्या की 50 से गुणा करने दीजिए :75,850
5. वर्तमान आयु जोड़ने पर :75,880
6. इसमें से 365 घटाने पर :75,515
7. अंत में 115 जोड़ने पर :75,630
75,630 में पहला अंक के ‘7’ सप्ताह का दिन यानी रविवार ‘5’ वर्ष का महीना यानी मई और '6’ तारीख दर्शा रहा है। यही आपके मित्र के जन्म का दिन, महीना और तारीख है। शेष बचा 30, जो उसकी वर्तमान आयु है।
 
8. आपके मित्र के पास ( एक रुपये से कम वाले ) कितने सिक्के है और उसकी आयु क्या है?
आप सिक्के अपने मित्र को इस प्रकार बताएं-
1. अपनी आयु वह मन में सोच ले।
2. इसे दुगुना करे।
3. इसमें 5 जोड़े।
4. 50 से गुणा करे।
5. 365 घटा दे।
6. प्राप्त उत्तर में जेब की रेजगारी छोड़ लें।
7. अब प्राप्त संख्या मेँ 115 जोड़ लें।
जो भी उत्तर आएगा, उसके पहले दो अंक आपके मित्र की आयु और शेष अंक उसकी जेब में मौजूद रेजगारी बताते हैँ।
 
उदाहरण :
1. माना कि आपके मित्र की आयु है = 20
2. दुगुना = 40
3. 5 जोड़कर = 45
4. 50 से गुणा करने पर = 2,250
5 365 घटाकर = 1,885
6 रेजगारी (75 पैसे ) जोड़कर = 1,960
7. 115 जोड़ने पर = 2,075
2 ,075 दर्शाता है कि आपके मित्र की आयु 20 बर्ष है और उसकी जेब में 75 पैसे की रेजगारी है।
 
9. उन भाई-बहनों की संख्या पता लगाना, जिनके माता-पिता जीवित नहीं हैं।
इस दुनिया में बहुत-से लोग ऐसे भी हैं, जिनके माता-पिता जीवित नहीं है। एक युक्ति से आप उनके भाई-बहनों की संख्या बता सकते हैं।
चरण-1 भाइयों की संख्या को 2 से गुणा करके उसमें 3 जोड़ दें।
चरण-2 चरण- 1 के उत्तर को 5 से गुणा करके उसमें बहनों की संख्या जोड़ दें।
चरण-3 प्राप्त उत्तर में से 15 घटा दें।
चरण-4 अंतिम उत्तर की इकाई का अंक बहनों की और दहाई का अंक भाइयों की संख्या दर्शाता है।
इस युक्ति की एक सीमा है। यदि भाइयों और बहनों की संख्या 9 से अधिक है, तो इसका प्रयोग नहीं किया जा सकता।




1. दो बार दोहराए गए तीन अंकों की संख्या प्राप्त करना
अपने मन में तीन अंकों की कोई संख्या सोच लीजिए। इसे 11 से गुणा कीजिए। गुणनफल को फिर 91 से गुणा कीजिए। प्राप्त उत्तर आरंभिक संख्या को दो बार लिखने के समान होगा। आइए देखें, कैसे-
उदाहरण - 1
1. माना कि तीन अंकों की संख्या है :456
2. इसे 11 से गुणा करने पर आया :5016
3. गुणनफल को 91 से गुणा करने पर आया :456456
4. 456456 में आरंभिक संख्या दो बार लिखी गई है।
उदाहरण - 2
1. माना कि तीन अंकों वाली संख्या है :777
2. इसे 11 से गुणा करने पर :8547
3. इस संख्या (8547) को 91 से गुणा करने पर 777777 में आरंभिक संख्या दो बार आई है। :777777
2. तीन अंकों वाली संख्याओं की जादूगरी
1. कोई तीन अंकों की संख्या अपने मन में सोचिए।
2.

  • Univers Univers
  • Ebooks Ebooks
  • Livres audio Livres audio
  • Presse Presse
  • Podcasts Podcasts
  • BD BD
  • Documents Documents